नोएडा में मारपीट के बाद थार से युवक को कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज़ रफ्तार थार गाड़ी ने एक युवक को टक्कर मार दी और उसे जान से मारने की कोशिश की गई।ये घटना नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।मामला थाना सेक्टर 53 की एक थार गाड़ी से जुड़ा है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को पहले पीटा गया, फिर उस पर थार चढ़ाने की कोशिश की गई।टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि युवक सीधे उछलकर नाली में जा गिरा।आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए और शोर मचाया।

वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया किमामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है  पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवक और थार सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस और मारपीट हुई थी।इसके बाद आरोपी ने गाड़ी चढ़ाकर बदले की नीयत से हमला किया।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को बताया उत्पीड़न

लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा और डर दोनों है।सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस की ही गाड़ी से ऐसी घटनाएं होंगी तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी?नोएडा की ये घटना फिर से इस बात की याद दिलाती है कि सड़कें अब सिर्फ ट्रैफिक की नहीं, गुस्से और कानून तोड़ने वालों की भी ज़मीन बनती जा रही हैं।उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *