आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, और इसी बीच विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फिनाले में धमाकेदार एंट्री कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद जहां क्रिकेट फैंस जश्न मना रहे हैं, वहीं स्टेडियम में मौजूद विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की खुशी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
स्टेडियम में दिखीं अनुष्का, जीत के बाद बजाईं तालियां
RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा स्टैंड में खुशी से झूम उठीं। सफेद शर्ट और डेनिम में नजर आईं अनुष्का ने विराट को चियर करते हुए खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उनकी आंखों की चमक और मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।
दोस्त को गले लगाते हुए नजर आईं अनुष्का
मैच खत्म होते ही एक और फोटो सामने आई है, जिसमें अनुष्का शर्मा अपनी दोस्त को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। ये पल कैमरे में कैद हो गया और फैंस इस फोटो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। अनुष्का की खुशी साफ तौर पर झलक रही थी।
यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री: पीओके जल्द होगा भारत का हिस्सा
विराट का इशारा अब बस एक बचा है
मैच के बाद विराट कोहली ने स्टैंड की ओर देखकर मुस्कराते हुए इशारा किया, जिसे फैंस ने अब बस एक ट्रॉफी बची है संकेत के रूप में लिया। सोशल मीडिया पर ये पल भी खूब वायरल हो रहा है।
फैंस ने कहा विरुष्का मोमेंट ऑफ द डे‘
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस इस खास पल को ‘विरुष्का मोमेंट ऑफ द डे’ कह रहे हैं। लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि “जब विराट खेलते हैं, तो अनुष्का की आंखें चमक उठती हैं। RCB की जीत और विराट-अनुष्का के इस खास लम्हे ने आईपीएल के रोमांच को और बढ़ा दिया है। अब सबकी नजरें फाइनल पर टिकी हैं क्या विराट कोहली इस बार अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी दिला पाएंगे?

संबंधित पोस्ट
Virat Kohli के लिए मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफो के पुल! कहा ‘अगर विराट….
IPL 2026: Shahrukh Khan की टीम KKR पर BCCI ने कसा सिकंजा!
M Chinnaswami Stadium में नहीं खेलेंगे Virat Kohli! ये है वजह…