Balen Shah
Balen Shah: रैपर से काठमांडू मेयर बने बलेन्द्र शाह, जिन्हें बलेन शाह के नाम से जाना जाता है, अब नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की कगार पर हैं। 35 वर्षीय शाह, जिन्होंने भारत में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनेंगे। नवंबर 2025 में उनका फेसबुक पोस्ट जिसने भारत, चीन और अमेरिका की आलोचना की थी, युवाओं के बीच खूब वायरल हुआ। अब युवाओं के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ, Nepal में राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है और भारत-नेपाल के ऐतिहासिक “रोटी-बेटी का रिश्ता” पर नई चुनौतियां और अवसर सामने आएंगे।
Balen Shah: भारत-नेपाल संबंधों में नई संभावनाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने कम्युनिस्ट दलों के पराजय के बाद भारत के लिए नेपाल में प्रभाव बढ़ाने का अवसर है। नेपाल और भारत के बीच गहरे सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्ते हैं। हालांकि, युवा नेतृत्व की महत्वाकांक्षाओं और विदेशों में नई संभावनाओं की तलाश के कारण कुछ बदलाव आ सकते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि भारत को Nepal की नई सरकार के साथ संवेदनशील और सम्मानपूर्ण कूटनीति अपनानी चाहिए, ताकि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहें।
सावधानी और रणनीति की आवश्यकता
जानकारी के लिए बता दे कि Balen Shah के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंधों की भविष्यवाणी अभी कठिन है। उनके मैथिली मूल और प्रोज़-मोनेरकी RSP पार्टी से जुड़ाव के कारण भारत को नई रणनीति अपनानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को पुरानी गलतियों से बचते हुए युवा नेतृत्व के साथ धैर्यपूर्वक आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग बढ़ाना चाहिए। इस बदलाव को समझदारी से हैंडल करना अगले चरण में भारत-Nepal संबंधों के लिए निर्णायक साबित होगा।
