भूल चूक माफ अब ओटीटी पर जानिए कहां देख सकते हैं दिनेश विजन की लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म

इस साल की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘भूल चूक माफ’ (Bhool Chuk Maaf) अब सिर्फ थिएटर्स तक सीमित नहीं रही। 23 मई को थिएटर में रिलीज होने के महज 14 दिन बाद ही फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है!

 क्या है फिल्म की कहानी?

निर्देशक  करण शर्मा की इस फिल्म में राजकुमार राव और वामीका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो शादी के दिन टाइम लूप में फंस जाता है और हर दिन उसकी शादी फिर से होती है। अब वो इस टाइम लूप से बाहर कैसे निकलेगा? यही है फिल्म की सबसे बड़ी कॉमेडी और ट्विस्ट

यह भी पढ़ें : सामने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, पटना में वेडिंग रिसेप्शन ने लूटी महफ़िल

 थिएटर से ओटीटी तक का सफर

‘भूल चूक माफ’ को पहले  9  मई   को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था । लेकिन पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के चलते थिएटर रिलीज को टाल दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने सरप्राइज़ देते हुए इसे सीधे ओटीटी पर लाने का फैसला किया। हालांकि, थिएटर मालिकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की इजाज़त दी, और फिर 23 मई को यह थिएटर में आई। लेकिन अब सिर्फ 2 हफ्ते बाद, यह फिल्म ओटीटी पर भी आ गई है ।

कहां हो रही है स्ट्रीम?

अब जो सबसे बड़ा सवाल है भूल चूक माफ’ किस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।यह फिल्म अब पर स्ट्रीम हो रही है, बिल्कुल फ्री में ।बस अपने फोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर JioCinema खोलिए और इस मज़ेदार टाइम-लूप कॉमेडी का मज़ा लीजिए।

 क्यों देखें ये फिल्म?

राजकुमार राव  की शानदार परफॉर्मेंस   टाइम-लूप पर बेस्ड कॉमेडी, जो बॉलीवुड में कम देखने को मिलती है । वामीका गब्बी की ताज़गी से भरी एक्टिंगहल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर  ।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *