September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

BJP: जल्द होगा बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव! Nitin Naveen राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बेहद करीब!

BJP

BJP

BJP: राजनीतिक गलियारें से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह ऐतिहासिक चुनाव इसी महीने पूरा किया जाएगा। जिसके बाद बीजेपी को अपना नया नेतृत्व मिल जाएगा। वहीं इस खबर को सामने आते ही देश भर मे सियासी हलचल तेज़ हो गई है। और लोग बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम जानने के लिए उत्सुक है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए हमारी इस खबर को अंतच तक जरूर पढ़े.

BJP के वरिष्ट नेता निभाएंगे बड़ी भूमिका

जानकारी के लिए बता दे कि 19 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी, और 20 जनवरी को मतदान और बैलेट की गिनती के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। यह चुनाव बीजेपी के भविष्य की राजनीति और अगले चुनावी रोडमैप के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत करीब 10 वरिष्ठ नेता प्रस्तावक की भूमिका निभाएंगे। यानी यह कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के बड़े निर्णय का क्षण है। अब बात करते हैं सबसे चर्चा में रहे नाम की, नितिन नवीन। BJP सूत्रों ने साफ किया कि फिलहाल उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। अगर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाता है, तो वे सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा, हालांकि लोकसभा चुनाव के कारण इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना भी है।

जाने कौन है नितिन नवीन?

नितिन नवीन बिहार सरकार में वर्तमान में सड़क निर्माण मंत्री हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। राजनीति उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, परिवार की विरासत भी है। बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव देशभर में लगभग पूरे हो चुके हैं। 37 में से 29 राज्यों में आंतरिक चुनाव अंतिम चरण में हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। BJP पार्टी की संविधान प्रक्रिया के अनुसार, चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के माध्यम से होगा। अब बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। और हम आपको इस पर हर अपडेट तुरंत बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.