ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में आकाश हत्याकांड पर शोक,  निष्पक्ष जांच की मांग

महराजगंज, उत्तर प्रदेश :  रविवार को बृजमनगंज नगर पंचायत में स्थित एक मैरेज हाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद महराजगंज इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य समाज की एकता को बढ़ावा देना और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकाश हत्याकांड के संदर्भ में शोक सभा का आयोजन कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 आकाश हत्याकांड पर निंदा और निष्पक्ष जांच की मांग

बैठक के दौरान आकाश हत्याकांड की निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलवाने की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है हम न्याय की मांग करते हैं सभी ने इस मामले का शीघ्र खुलासा करने की भी अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

यह भी पढ़ें: IMF का पाकिस्तान को बेलआउट: सुरक्षा पर सवाल

समाज की एकजुटता पर जोर

बैठक में समाज की एकता और आपसी सहयोग पर विशेष जोर दिया गया। समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और बताया कि ब्राह्मण समाज को संगठित कर किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, हृदय उपाध्याय, सी पी मिश्रा सहित कई नेताओं ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की और बताया कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

 उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

इस बैठक में कई समाजिक कार्यकर्ता और ब्राह्मण समुदाय के प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर राजन उपाध्याय,

राम प्रकाश पांडेय, विनय पाठक, मुरली तिवारी, प्रेम शंकर पांडेय, अमित चौबे, डॉ एसपी द्विवेदी, कृष्ण शंकर उपाध्याय, वेद प्रकाश चौबे, नर्वदेश्वर शुक्ला, श्रीनाथ धर दुबे, बृहस्पति मिश्रा, रामस्नेही गिरी, श्रवण पांडेय, गंगा मिश्रा, दिनेश पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

समाज की एकता को लेकर जागरूकता जरूरी

इस बैठक में एकजुटता समरसता और एक-दूसरे का सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। इसके अलावा  न्याय की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ने सरकार और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *