August 29, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Cough Syrup विवाद पर सामने आया CM Yogi का दबंग अंदाज़!

Cough Syrup

Cough Syrup

Cough Syrup: हाल ही में उत्तर प्रदेश में कफ सिरप विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी है। वहीं अब इसमें एक नई पहलु सामने आई है। खबर है कि इस पूरे मामले के आरोपी के तार कही न कही समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जा रहे है। वहीं अब इस पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में सियासत गरमाती नज़र आ रही है। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस विवाद पर अपनी ठोस प्रतिक्रिया दी है। तो वहीं दूसरी तरफ अपने भाषण में CM Yogi ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ी टिप्पणी की है। जिसके बाद से ही विवाद एक बार फिर चरम पर है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Cough Syrup: जाने सीएम योगी ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश में कोडिन सिरप विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश में कोडिन कप सिरप के मामले ने फिर राजनीतिक बहस को हवा दी है। विपक्ष ने नकली दवाओं के सेवन से होने वाली मौतों का मुद्दा उठाया। लेकिन CM Yogi आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि राज्य में इस तरह की किसी भी मौत की जानकारी सरकार के पास नहीं है।

अखिलेश यादव पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

योगी जी ने कहा कि समय-समय पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी लगातार होती रहती है। राज्य में Cough Syrup का उत्पादन नहीं होता, बल्कि स्टॉकिस्ट और होलसेलर ही हैं। जिन मौतों की खबरें आई हैं, वे अन्य राज्यों में हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस केस में विपक्ष के पुराने नेताओं का नाम जुड़ा हुआ है और अवैध तरीके से सिरप का ट्रांसपोर्ट हुआ। STF मामले की जांच कर रही है और एनडीपीएस के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है। अब तक 79 मामले दर्ज किए गए हैं, 225 अभियुक्तों में से 78 को गिरफ्तार किया जा चुका है। CM Yogi ने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और बुलडोजर कार्रवाई के लिए भी पूरी तैयारी है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.