Delhi: दिल्ली में मिलेगा 5 रूपय में खाना, Rekha Gupta ने दिया बड़ा तोहफा!

Delhi

Delhi: दिल्ली में नए सरकार यानी कि बीजेपी सरकार के गठन के लगभग एक साल पूरे होने जा रहे है। वही चुनाव के दौरान किए गए कई वादों को पूरा किया गया। अब इसी बीच दिल्ली की Rekha Gupta सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण वादों में से एक पर मुहर लगा दी है। जानकारी के लिए बता दे कि अब दिल्ली में सिर्फ 5 रूपय में भर पेट खाना दिया जाएगा। आइए जानते है क्या है पूरी खबर। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Rekha Gupta: गुणवत्ता का रखा जा रहा पूरा ध्यान

जानकारी के लिए बता दे कि Delhi की रेखा गुप्ता सरकान ने नई कैंटीन की शुरुआत की है। बता दे कि दिल्ली की संजय बस्ती में अब मजदूरों और गरीब परिवारों को सिर्फ ₹5 में भरपेट खाना मिल रहा है। यहां खुले नए कैंटीन में दाल, चावल रोटी और सब्ज़ी दिन में दो बार परोसी जा रही है। इस कैंटीन से हर रोज़ लगभग 1000 लोगों का पेट भरा जा रहा है। वहीं इसके अलावा भोजन की गुषवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बात अगर साफ़-सफ़ाई और गुणवत्ता की करें तो निगरानी के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल टोकन सिस्टम और एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा है।

Delhi: इतनी लागत में शुरू हुई मुहीम

दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मुहीम का लोगो ने दिल से स्वागत किया है। इसके अलावा कैंटीन में भोजन लेने आई एक महिला ने कहा, “5 रूपय में पूरा खाना मिल रहा है, इससे बड़ा सहारा हमें क्या चाहिए? घर में कभी गैस नहीं होती, कभी सब्ज़ी महंगी होती है, यहाँ आसानी से पेट भर जाता है। 100 रूपय करोड़ की लागत से शुरू की गई इस परियोजना को Rekha Gupta सरकार फ़िलहाल चुनावी वादे से आगे बढ़ाते हुए एक सामाजिक पहल के रूप में पेश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं पहले भी अलग नामों से चल चुकी हैं, लेकिन इस बार तकनीकी निगरानी और साफ़-सफ़ाई को प्राथमिकता दी गई है, जो इसे और प्रभावी बना सकता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *