August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Delhi News: इस बार दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं कई और इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें क्या है मामला

Delhi News

Delhi News

Delhi News: दिल्ली हिंसा मामले पर दिल्ली पुलिस जल्द ही कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को अपने रडार पर लेने वाली है। इसके साथ ही 3 प्राइवेट कंपनियां भी रडार पर हैं।

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के द्वारा किए गए प्रदर्शन में हुई हिंसा पर अब एक्शन शुरू कर दिया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरा एक्शन प्लान बना लिया है। अब कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स पर कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही 3 प्राइवेट कंपनियों को भी अपने रडार पर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की जांच कर रही है। डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और कंटेंट प्रमोशन से जुड़ी तीन बड़ी कंपनियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के रडार पर ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिन्होंने कथित तौर पर भड़काऊ, भ्रामक और उकसाने वाला कंटेंट साझा किया।

डिजिटल सबूतों के आधार पर की जा रही है जांच

दिल्ली पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और लाइव स्ट्रीम की जांच कर रही है। इनमें हिंसा से जुड़े कंटेंट के जरिए भीड़ को भड़काने और गलत अफवाह फैलाने के आरोप की जांच शामिल है। इसके अलावा सोशल मीडिया हैंडल्स की भूमिका की पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस करीब 1800 सोशल मीडिया हैंडल्स को भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में जांच के दायरे में ला चुकी है।

Read More: TMC में बड़ा सियासी संकट! 20 सांसदों के विलय दावे के बीच अभिषेक बनर्जी की ओम बिरला से अहम मुलाकात

छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर किया था प्रदर्शन

आपको बता दें कि NEET पेपर लीक मामले में छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं, जिनमें पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं शामिल थीं। अब इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने छात्रों के आंदोलन को भड़काने वाले इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि छात्रों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने को लेकर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.