August 26, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

आवारापन 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज, बदले की आग में लौटे इमरान हाशमी, दिशा पाटनी का एक्शन अवतार चर्चा में 

आवारापन 2

आवारापन 2

आवारापन 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म  आवारापन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ एक कल्ट फिल्म बन गई थी। अब इसका सीक्वल उसी कहानी को नए अंदाज में ले आ रहा है। ट्रेलर में इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस बार उनका अंदाज पहले से अधिक गंभीर है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण देखने को मिला है।

दिशा पाटनी का एक्शन अवतार 

ट्रेलर में दिशा पाटनी के एक्शन अवतार के लिए चर्चा हो रही है। वे बंदूक थामे एक्शन सीक्वेंस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, शबाना आजमी एक खतरनाक विरोधी किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और रोमांच के साथ बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। 

इमरान हाशमी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ‘आवारापन 2’ रिलीज होने के बाद वही पहली फिल्म ‘आवारापन’ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इमरान कहते हैं कि जो लोग पहली फिल्म देख चुके हैं, उन्हें नई यादें मिलेंगी। वहीं नई पीढ़ी को शिवम के किरदार की पूरी कहानी देखने का मौका मिलेगा।

नितिन कक्कड़ ने संभाली निर्देशन की कमान 

‘आवारापन 2’ को मुकेश भट्ट और विषेश फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण विषेश भट्ट ने किया है। निर्देशन की जिम्मेदारी नितिन कक्कड़ ने संभाली है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म एक सीक्वल नहीं, बल्कि शिवम की कहानी को नए स्तर पर ले जाने वाली एक भावनात्मक और एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। ट्रेलर में सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स बेहतर हैं।

कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज टलने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, इमरान हाशमी और फिल्म निर्माताओं ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म तय समय पर रिलीज होगी। अब दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। अब फैंस बेसब्री से इस सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.