सांप भी निकला पवन सिंह का फैन, भोजपुरी गाने पर लगाए एकटक नज़र!

सोशल मीडिया पर रोजाना अजीबो-गरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। जानवरों से जुड़ी कई वायरल क्लिप्स में अक्सर उनकी दिलचस्प हरकतें देखने को मिलती हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप आराम से मोबाइल फोन के सामने बैठा है और पवन सिंह का भोजपुरी गाना सुन रहा है।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में करंट लगने से 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर परिजनों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि सांप भी पवन सिंह का बड़ा फैन है।वीडियो में दिख रहा है कि एक बोरे (कट्टा) के ऊपर मोबाइल रखा हुआ है, जिसमें पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी का भोजपुरी गाना बज रहा है। मोबाइल स्क्रीन की ओर सांप पूरा फोकस किए हुए है और एकटक नज़रें गाने पर टिकी हैं। यह मजेदार नजारा वहां खड़े एक शख्स ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया, जिसका नाम राज यादववंशी है। राज खुद सांप पकड़ने का काम करते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। ऐसे वायरल वीडियो हमें हंसाने के साथ-साथ यह भी याद दिलाते हैं कि प्रकृति और मनुष्य के बीच अनोखे रिश्ते होते हैं।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *