गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी से निष्कासित, युवती संग वायरल हुआ वीडियो

गोंडा से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी ने जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम उस वक्त उठाया गया जब पार्टी कार्यालय में युवती के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।पार्टी आलाकमान ने अमर किशोर कश्यप से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया। अब गोंडा में बीजेपी की तरफ से नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

कैसे हुआ वीडियो वायरल?

25 मई को एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ, जिसमें गोंडा बीजेपी कार्यालय के गेट से अमर किशोर कश्यप एक युवती के साथ अंदर जाते हुए दिखे। वीडियो में वह युवती को ऊपर लेकर जाते हैं और उसके कंधे पर हाथ रखकर गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, चारों आरोपियों ने कुबूल किया गुनाह, सोनम की आंखों के सामने हुआ मर्डर

युवती के शारीरिक शोषण का आरोप

यह वीडियो 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि गांव चलो अभियान के बाद अमर किशोर कश्यप ने देर रात युवती को पार्टी कार्यालय लेकर जाकर शारीरिक शोषण किया। शिकायतकर्ता खुद एक वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को शिकायत की थी।बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा था। अब पार्टी ने कड़े कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।इस घटना ने पूरे गोंडा जिले में हलचल मचा दी है और बीजेपी आलाकमान की सख्ती को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *