September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Hardik Pandya: शॉकिंग! जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर शिकायत दर्ज?

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya: 8 मार्च 2026 भारत के क्रिकेट का वो ऐतिहासिक दिन जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। जीत की खुशी हर चेहरे, हर दिल में दिखाई दे रही थी। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी अपने अपने परिवार वालों के साथ जीत की खुशी मनाते नज़र आए। मगर इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उस वक्त चर्चा में आ गए जब वो अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ ठुमके लगा रहे थे। शरीर पर तिरंगा ओढ़े हार्दिक अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ जश्न में डूबे नज़र आए। मगर अब उनके खिलाफ शिका.त दर्ज कर दी गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Hardik Pandya: इस व्यक्ति ने हार्दिक के खिलाफ की शिकायत

जानकारी के लिए बता दे कि हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाला वकील वादेद खान बिडकर है। और वो पुणे का रहने वाला है। वहीं बात अगर हार्दिक पाड्या के खिलाफ शिकायत गर्ज कराने की वजह की करें तो शिकायत के अनुसार, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम के मैदान पर जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. ऐसे ही एक वीडियो में, पांड्या मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए अपने कंधे पर तिरंगा लपेटकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.उन्होंने हार्दिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन दिया.

जाने क्या है पूरी मामला

दरअसल ये पूरा मामला तब का है जब टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद Hardik Pandya अपने शरीर पर तिरंगा ओढ़ कर जश्न मना रहे थे. उसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई। जिसमे ये साफ साफ देखा जा सकता है कि जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या अपनी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ लेटे नज़र आते है। और उस वक्त में भी तिरंगा हार्दिक पांड्या के शरीर पर ही दिखाई देता है। इस पूरे मामले पर वकील वादेद खान बिडकर का कहना है कि 971 के नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक, हमें नेशनल फ्लैग की इज्जत रखनी चाहिए. लेकिन, हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे. मेरा मानना ​​है कि यह नेशनल फ्लैग का अपमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.