देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई भारी बारिश और आंधी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल 1 को भी नहीं बख्शा। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के चलते टर्मिनल 1 के आगमन प्रांगण में लगा बाहरी शेड का एक हिस्सा ढह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या हुआ टर्मिनल 1 पर?
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के बाहर ओवरहैंग का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जिससे फुटपाथ पर मलबा फैल गया और जलजमाव की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर पर UAE का भारत को साथ, अबु धाबी से पाकिस्तान को मिला करारा जवाब
49 उड़ानों का रूट बदला गया
दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 49 उड़ानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा, जिसमें 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। एयरपोर्ट के संचालन पर इसका असर कुछ घंटों तक रहा।
दिल्ली एयरपोर्ट का आधिकारिक बयान
एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि 24 मई की रात दिल्ली में अचानक तेज़ तूफान और बारिश शुरू हुई। करीब 30 से 45 मिनट में 80 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई और हवा की गति 70-80 किमी/घंटा तक पहुंच गई। इस अचानक बदलाव से कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ। टी1 आगमन क्षेत्र में लगा तन्यता कपड़े का एक हिस्सा जल निकासी के लिए समायोजित किया गया। टर्मिनल के अन्य हिस्सों पर कोई नुकसान नहीं हुआ।
मौसम विभाग ने क्या कहा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शनिवार रात 11:30 बजे से रविवार सुबह 5:30 बजे के बीच करीब 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान हवाएं 82 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दिल्ली जैसे महानगरों में मौसम का यह अचानक रूप परिवहन और बुनियादी ढांचे पर बड़ा असर डाल सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ यह मामूली नुकसान तो टल गया, लेकिन यह घटना इस ओर इशारा करती है कि बदलते मौसम को लेकर सुरक्षा और संरचना दोनों स्तरों पर और सतर्क रहने की जरूरत है।

संबंधित पोस्ट
India AI Impact Summit 2026: UN प्रमुख ने भारत को बताया मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान
Noida में वेलेंटाइन डे पर 15 साल के प्यार का खूनी अंत
Uttar Pradesh में शंकराचार्य विवाद! धर्म और राजनीति का नया टकराव