September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

HNBGU Recruitment 2026: केंद्रीय विश्वविद्यालय में 27 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से आवेदन

HNBGU Recruitment 2026: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU), श्रीनगर गढ़वाल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण समूह ‘बी’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। HNBGU Recruitment 2026 के तहत कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक आधिकारिक समर्थ पोर्टल hnbgunt.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों में 19 पद सामान्य वर्ग, 2 एससी, 5 ओबीसी-एनसीएल और 1 ईडब्ल्यूएस के लिए हैं, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्धारित 2 पद इन्हीं रिक्तियों में शामिल हैं।

HNBGU Recruitment 2026: जाने कौन कौन पद है खाली

इस भर्ती में असिस्टेंट, प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, हॉर्टिकल्चरिस्ट, असिस्टेंट सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी और स्पोर्ट्स कोच समेत कई पद शामिल हैं। पत्रकारिता एवं जनसंचार से जुड़े उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का पद खास अवसर है, जिसके लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिग्री और 3 वर्ष का संपादकीय अनुभव मांगा गया है। वहीं इंजीनियरिंग क्षेत्र के अभ्यर्थी असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और तकनीकी सहायक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। खेल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए स्पोर्ट्स कोच पद उपलब्ध है, जिसके लिए शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री और एनआईएस कोचिंग डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता जरूरी है।

ये है अधिकतम आयू

HNBGU Group B Recruitment 2026 में अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है, जबकि असिस्टेंट इंजीनियर, हॉर्टिकल्चरिस्ट और असिस्टेंट सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर “Group B Recruitment 2026” लिंक चुनें, रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांचना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.