Emergency Landing: पायलट की तबीयत बिगड़ने पर IndiGo फ्लाइट मस्कट डायवर्ट
Emergency Landing
Emergency Landing के तहत गुरुवार सुबह दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 1302 को मस्कट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को मस्कट की ओर डायवर्ट किया गया। मस्कट एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद पायलट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद मस्कट में उतारी गई IndiGo फ्लाइट के यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। Emergency Landing News के अनुसार, यात्रियों की आगे की यात्रा पूरी कराने के लिए बेंगलुरु से मस्कट एक दूसरा विमान और नई क्रू टीम भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके जरिए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
Air India की फ्लाइट भी लखनऊ डायवर्ट
इसी बीच गुरुवार सुबह वाराणसी से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट IX-1253 की भी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान विमान के पिछले हिस्से में स्थित आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत मिला था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया। विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।
सुबह 8:52 बजे हुई सुरक्षित लैंडिंग
स्मोक इंडिकेशन मिलने के बाद Air India के विमान को एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। विमान ने सुबह करीब 8:52 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Emergency Landing News के तहत विमान के लखनऊ पहुंचते ही एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट कर दिया गया। टीम ने विमान का तत्काल विजुअल इंस्पेक्शन किया और सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं।
जांच में विमान में नहीं मिला धुआं
जांच के दौरान विमान के अंदर या आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में कहीं भी धुआं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क कर दिया गया। यात्रियों को विमान से उतारने की प्रक्रिया सुबह करीब 9:02 बजे शुरू हुई और सभी यात्रियों व क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एहतियाती लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
