Pakistan: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत को एक बड़ी धमकी दी है। पाकिस्तान के तरफ से ये बयान जारी किया गया कि अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो वो भारत पर हमला कर देगा। पाकिस्तान के इस बयान पर अब भारत में सियासत तेज़ हो गई है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान की धमकी पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए है। जिसके बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कड़ा पलटवार किया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। तो, अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Pakistan ने दी थी ये बड़ी धमकी
जानकारी के लिए बता दे कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल के बैरकपुर में रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने रैली के दौरान टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को करारा जवाब देते हुए कहा कि। पाकिस्तान के लिए मेरा जवाब काफी है। मै देश का रक्षा मंत्री हुँ और मेरा जवाब काफी है। और इतना ही नही राजनाथ सिंह ने अपने बयान में ये भी कहा कि हर स्थिती पर हर किसी का बोलना जरूरी नही होता है। आपको बता दे कि राजनाथ सिंह का ये बयान अभिषेक बनर्जी द्वारा पीएम मोदी पर कसे तंज के जवाब में है. राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज़ हो गई है।
राजनाथ सिंह ने किया पलटवार
दरअसल आपको बता दे कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ऐसी बाते सामने आ रही थी कि पाकिस्तान पर भी हमला किया जा सकता है। जिसके बाद पाकिस्तान के तरफ से ये बयान दिया गया था कि अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तोस वो भारत पर हमले शुरु कर देगा। जिसके बाद से ही भारत में सुरक्षा व्यवस्था को तेज़ कर दिया गया है। और इतना ही नहीं पाकिस्तान के इसी बयान के जवाब में राजनाथ सिंह ने अपना पलटवार करते हुए कहा था कि अगर हमला हुआ तो नतीज़ा बेहद संवेदनशील हो सकते है। जिसके बाद भारत में सियासी गर्मी तेज़ हो गई है। और इतना ही नहीं इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री मोदी का कोई बयान अब तक सामने नही आया है। जिसपर विपतक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
