Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत में हाल में ही एक ऐसा बयान दे दिया है, जो लोगों को बीच में विशेष चर्चा क विषय बन गया है। कोलकाता में आरएसएस के शताब्दि समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने लीवइन रिलेशनशिप पर एक बड़ी बात कह दी है। साथ ही दांपत्य जीवन पर भी अपनी एक बड़ी राय दी है। आइए एक नज़र डालते है कि मोहन भागवत ने शताब्दि समारोह पर संबोधन के दौरान अपने बयान में क्या कुछ कहा। तो खबर को अंत तक पढ़ना न भूले।
Mohan Bhagwat ने कही ये बड़ी बात
जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता में आरएसएस शताब्दि समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि लीव इन रिलेशनशिप गैर जिम्मेदाराना हरकत है। और जो लोग जिम्मेदारी नही लेना चाहते वो लीव इन रिलेशनशिप को सपोर्ट करते है। साथ ही मोहन भागवत ने शादी के उम्र पर भी एक बड़ी बात कही है। मोहन भागवत ने अपने भाषण में कहा है कि विशेषज्ञों के मुाताबिक 18 से 25 साल के उम्र तक शादी और तीन बच्चे हो जाना इंसान के सेहत के लिए बेहद जरूरी है। वहीं बात अगर मोहन भागवत की करे तो अपने बयान में मोहन भागवत ने आगे कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ये उम्र मही माने गए है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इसके अलावा Mohan Bhagwat ने साफ कहा कि अगर कोई इंसान जिम्मेदारी नही लेना चाहता है तो उसे सन्यास का रास्ता चुन लेना चाहिए। और साथ ही मोहन भागवत ने ये स्पष्ट किया कि ये उनके कोई व्यक्तिगत अनुभव नही है। बल्कि विशेषज्ञों के द्वारा दी गई सलाह है। वहीं अब मोहन भागवत के इस बयान पर लगो की प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो गई है। कई लोग मोहन भागवत के इस बयान का समर्थन कर रहे है, तो वही कुछ लोग इस बयान को बेबुनियाद भी बता रहे है। तो कुल मिला कर मोहन भागवत के इस बयान पर अब आरोप प्रत्यारोप भी शुरु हो गए है। सोशल मीडिया पर भर भर के लोगो के रिएक्शन भी सामने आ रहे है। अब देखना होगा कि मोहन भागवत के इस बयान पर अब आगे क्या कुछ देखने और सुनने को मिलता है।

संबंधित पोस्ट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ओवैसी का हमला
India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय