September 21, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Priyanka Gandhi के अपॉइंटमेंट वाले बयान पर Nitin Gadkari ने दिया ये जवाब

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi: संसद के शीतकालीन सत्र में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। संसद के शीतकलीन सत्र के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंक गाँधी ने एक ऐसी बात कही जो लोगो के बीच विशेष चर्चा का विषय बन गया। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीए मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की अपील की है। और साथ ही कुछ ऐसा कह दिया कि नितिन गडकरी भी जवाब देने से खुद को रोक नही पाए। यहीं नही इसके बाद Nitin Gadkari और प्रियंका गाँधी की मुलाकात भी हुई। और दोनो ने आपस में बातचीत भी की। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Priyanka Gandhi ने नितिन गडकरी से कही ये बात

जानकारी के लिए बता दे कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रियंका गाँधी ने नितिन गडकरी से मुलाकात की मांग की और साथ ही कहा कि मैं जून के महीने से आपसे मुलाकात की कोशिश में लगी हुँ। मगर मुझे मौका नही मिला। प्रियंका गाँधी की इस बात पर केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने तुरंत जवाब दिया। जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा खुले है। और प्रियंका गाँधी को किसी भी अपॉइंटमेंट की जरूरत नही है। आपको बता दे कि इस वार्ता के बाद नितिन गडकरी और प्रियंका गाँधी की मुलाकात भी हुई और प्रियंका गाँधी ने पने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को भी सामने रखा। आइए जानते है कि प्रियंका गाँधी ने नितिन गडकरी के साथ मुलाकात में क्या कुछ बाते की।

Nitin Gadkari और प्रियंका गाँधी के बीच हुई ये अहम बाते

जानकारी के लिए बता दे कि Priyanka Gandhi ने न्तिन गडकरी के साथ बात चीत के दौरान चंडीहगढ़- शिमला हाईवे पर बन रहे रिटेनिंग वॉल्स की स्थिति पर चिंता जताई। चिंता जताते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि कई जहगो पर बने रिटेनिंग वॉल की ऊँचाई बेहद कम है। जिससे भूस्खलन की समस्या बढ़ रही है। इतना ही नही, प्रियंका गांधी ने विशेष रूप से वायनाड में सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और गडकरी से समाधान की अपील की। शीतकालीन सत्र के दौरान, देश के विभिन्न क्षेत्रों के अन्य सांसदों ने भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों पर चर्चा के लिए गडकरी से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.