Oscars 2026 के रेड कारपेट पर छाईं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के हाथ में बंधे ‘कलावा’ ने खींचा ध्यान
98वें अकादमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर इस बार देसी ग्लैमर का जलवा देखने को मिला, जब बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। दोनों की एंट्री ने फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन उनकी यह शानदार यात्रा एक छोटे से नाटकीय मोड़ से भी गुजरी।
दरअसल, समारोह स्थल तक पहुंचने से कुछ ही पल पहले उनकी गोल्फ कार्ट लगभग पलटने की स्थिति में आ गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल को तेजी से कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाया जा रहा था। ऐसा लग रहा था कि स्टाफ उन्हें समय पर पहुंचाने के लिए जल्दबाज़ी में था। इसी दौरान एक तीखा मोड़ लेते समय कार्ट का संतुलन बिगड़ गया और उसका एक पहिया कुछ क्षण के लिए हवा में उठ गया।
इस अप्रत्याशित स्थिति में प्रियंका और निक ने तुरंत कार्ट को कसकर पकड़ लिया। हालांकि, ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नियंत्रण हासिल कर लिया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्प्रिंटर वैन को डॉल्बी थिएटर के पास सुरक्षा घेरे से पूरी तरह गुजरने की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके कारण उन्हें बाकी का रास्ता गोल्फ कार्ट से तय करना पड़ा।
इस हल्की-फुल्की अफरा-तफरी के बावजूद, कपल पूरी तरह शांत और कॉन्फिडेंट नजर आया। रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने उत्साह से कहा, “हम ऑस्कर में जा रहे हैं, यह बहुत रोमांचक है।” वहीं निक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं गोल्फ खेलने जा रहा हूं, मुझे नहीं पता आप क्या करेंगी।
