August 27, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Priyanka Gandhi का संसद में पलटवार! कहा ‘बेरोज़गारी और गरीबी पर बात करे सरकार

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi: इन दिनो संसद में वंदे मातरम् को लेकर चर्चाएँ बेहद तेज़ है। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होन पर संसद में इसकी चर्चा रखी गई है। जहाँ विपक्ष और सरकार एक दूसरे पर हमलावर होते दिखाई दिए। वहीं इस पूरे बहस के दौरान सत्ता पक्ष ने नेहरू और उनकी विचारों पर भी सवाल उठाए है। जिके बाद कांग्रेस नेता प्रियंक गाँधी ने सदन में मोदी सरकार को बेहद शांत और संतुलित जवाब दिया है। प्रियंका गाँधी द्वारा सत्ता पक्ष को मिले जवाब पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी पलटवार किया है। तो आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकार के लिए कबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Priyanka Gandhi: नेहरू पर पीएम मोदी के इस आरोप पर प्रियंका ने किया पलटवार

जानकारी के लिए बता दे कि कल पीेएम मोदी ने संसद में वंदे मातरम् पर भाषण दिए साथ ही नेहरू पर गंभीर आरोप लगाया था। आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जिन्ना के सामने झुक गए थे। जब जिन्ना ने वंदे मातरम् के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की थी, कब अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए नेहरू ने वंदे मातरम् पर ही जाँच चलवा दी थी। आपको बता दे कि पीएम मोदी के इस गंभीर आरोप पर कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने पलटवार किया है। आइए जानते है कि प्रियंका गाँधी ने पीएम मोदी पर क्या पलटवार किया है।

प्रियंका गाँधी ने सरकार पर कसा शिकंजा

संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान Priyanka Gandhi ने पीएम मोदी और सत्ता पक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके जहन में नेहरू ने जितनी गलतियाँ की है। उन सब की एक सूची बना लीजिए। फिर एक दन निकाले और हम सब बैठ कर उस पर बाते करेंगे। जिस तरह से हम सब पिछले कई घंटो से वंदे मातरम् पर बहस कर रहे है। वैसे ही किसी दिन नेहरू और उनकी गलतियों पर भी बात कर लेंगे। 20 घंटे लगे, 30 घंटे लगे या जितना वक्त आपको लगे। मगर उसके बाद ये मुद्दा बंद हो जाना चाहिए। प्रियंका गाँधी ने आगे कहा कि इसके बाद संसद में गरीबी, बेरोजगारी और महिलाओं की समस्या पर बात होनी चाहिए। वहीं प्रियंका गाँधी के इस बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् पर बहस को गैरजरूरी बता रहे है, उन्हे अपनी मानसिकता पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.