आज की मॉक ड्रिल स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित होगी

भारत सरकार द्वारा आज गुरुवार को देशभर में प्रस्तावित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ के अंतर्गत शाम 5 बजे से भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राज्यों में आयोजित किया जाना था।

किन राज्यों में मॉक ड्रिल टली?

इस मॉक ड्रिल को खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे सीमावर्ती राज्यों में किया जाना था। लेकिन अब इसे अगली तारीख तक टाल दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट संबंधी सूचना को रद्द करने की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें : शोपियां में दो लश्कर आतंकियों का आत्मसमर्पण

 मॉक ड्रिल में होता क्या है?

मॉक ड्रिल के दौरान एक सायरन बजाया जाता है। नागरिकों को आपातकालीन निकासी (Emergency Exit) की प्रक्रिया सिखाई जाती है।मेडिकल सहायता, ब्लैकआउट प्रोटोकॉल और हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षित रहने की ट्रेनिंग दी जाती है।यह अभ्यास सरकार को यह परखने का मौका देता है कि संकट के समय प्रशासनिक तैयारी कितनी प्रभावी है । सरकार जल्द ही मॉक ड्रिल की नई तारीख का ऐलान करेगी। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस स्थगन की सूचना दे दी गई है  ।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *