August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

US-Canada Trade Talks: बातचीत नाकाम, कनाडा के 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% Tariff

US-Canada Trade Talks

US-Canada Trade Talks

US-Canada Trade Talks: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही आखिरी दौर की बातचीत नाकाम हो गई है। इसके बाद अमेरिका ने करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया है। नए शुल्क शनिवार से प्रभावी हुए। इस फैसले से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से जारी US-Canada Trade War और तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित सामान कनाडा के अमेरिका को होने वाले कुल निर्यात का करीब 5 फीसदी है। हालांकि दायरा सीमित है, लेकिन इस फैसले का असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों और भविष्य की बातचीत पर पड़ सकता है।

Trade Deal पर सहमति नहीं

अमेरिका और कनाडा के अधिकारियों के बीच कई दिनों से US Canada Trade Deal को लेकर बातचीत चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच स्टील, एल्युमिनियम, ऑटोमोबाइल और सॉफ्टवुड लंबर जैसे क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। कनाडा की ओर से इन क्षेत्रों पर अमेरिकी टैरिफ में रियायत की मांग की जा रही थी। वहीं अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि कनाडा ने अतिरिक्त रियायतों की मांग की, जिसके कारण समझौता अंतिम रूप नहीं ले सका।

Hockey Sticks से लेकर Food Products तक कई सामान प्रभावित

नए 50% US Tariff on Canada के दायरे में कई तरह के कनाडाई उत्पाद आए हैं। इनमें हॉकी स्टिक, सीमेंट, शराब, डेयरी उत्पाद और अन्य सामान शामिल हैं। अमेरिका का यह कदम कनाडा के उन उत्पादों पर लागू हुआ है, जिन्हें मौजूदा व्यापार समझौते के तहत विशेष टैरिफ छूट नहीं मिलती। विशेषज्ञों के मुताबिक, जिन क्षेत्रों पर पहले से दबाव है, वहां अतिरिक्त शुल्क से कारोबार, रोजगार और कंपनियों पर असर पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।

डॉलर-फॉर-डॉलर Tariff लगाने की चेतावनी

अमेरिका के फैसले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकी टैरिफ का “dollar-for-dollar” retaliation करेगा। साथ ही कनाडा ने व्यापार वार्ता को निलंबित कर दिया है और अपने वार्ताकारों को वापस बुला लिया है। कैरेनी के मुताबिक, बातचीत के अंतिम चरण में अमेरिका की ओर से किए गए बदलाव स्वीकार्य नहीं थे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की आशंका है।

UअसरSMCA पर भी मंडराया संकट 

अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता टैरिफ विवाद केवल द्विपक्षीय व्यापार तक सीमित नहीं रह सकता। दोनों देश USMCA Trade Agreement के तहत बड़े व्यापारिक साझेदार हैं और अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापार का कुल आकार बेहद बड़ा है। 2026 की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच करीब 376 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। ऐसे में नई टैरिफ नीति से कंपनियों की लागत, सप्लाई चेन और निवेश पर दबाव बढ़ सकता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या दोनों देश फिर से बातचीत की मेज पर लौटेंगे या US-Canada Trade War आने वाले दिनों में और गंभीर रूप लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.