August 30, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

 Vaibhav Suryavanshi: ब्रेट ली हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बोले- उम्र नहीं खेल की काबिलियत देखिए

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

 Vaibhav Suryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभंव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र मे अपने आक्रामक खेल से क्रिकेट जगत मे खास पहचान बनाई है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी वैभव की बल्लेबाजी के कायल हो गए है। वैभव की उम्र को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर ब्रेट ली ने कहा की इस बहस का कोई मतलब नहीं है। उन्होने कहा की लोगो को वैभव की उम्र पर चर्चा करने के बजाय उनकी क्रिकेट खेलने की क्षमता पर ध्यान देना चाहिए। ली के मुताबिक, अगर वैभव 15 साल के हैं तो यह बेहद शानदार बात है और अगर उनकी उम्र 17 साल या 18 साल भी होती, तो इससे उनकी प्रतिभा पर कोई फर्फ नहीं पड़ता। 

यह लड़का क्रिकेट खेलना जानता है

ब्रेट ली ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए कहा की उन्हे इस बात से कोई फर्क नही पड़ता की युवा बल्लेबाज की वास्तविक उम्र क्या है। उन्होने कहा की भारत के बाहर कई लोग यह सवाल करते है की वैभव वास्तव मे 15 साल के है, लेकिन उनके लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। ली ने वैभव को अविश्वसनीय बताते हुए कहा की यह युवा बल्लेबाज क्रिकेट खेलना जानता है। उनके मुताबिक, इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव गेंदबाज का सामना करते है, वह उनकी असाधारण प्रतिभा को दिखता है। 

Vaibhav Suryavanshi का आक्रामक अंदाज पसंद आया

ब्रेट ली ने खास तौर पर तेज गेदबाजो के खिलाफ वैभव के आत्मविश्वास की तारीफ की। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई  वैभव की 97 रन की पारी ने, ली  को प्रभावित किया। उन्होने कहा की उस मुकाबले मे तेंज गेदबाज लगातार रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन वैभव ने शाॅर्ट गेंदों के सामने भी अपना आक्रामक अंदाज नहीं बदला। ली के अनुसार, वैभव सिर्फ ताकत के दम पर बड़े शॅार्ट नहीं लगाते, बल्कि सही क्रिकेटिंग शाॅट खेलकर भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते है। 

टीम इंडिया में मौका मिलने के बाद शानदार वापसी

ब्रेट ली ने यह भी बताया कि अगर वह अपने खेल के दिनों मे वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करते तो पहले उनकी बल्लेबाजी को ध्यान से समझते और फिर शरीर को निशाना बनाकर बाउंसर डालते। अगर वैभव उस गेंद पर छक्का भी लगा देते, तो वह अगली गेंद पर भी अपनी रणनीती से पीछे नहीं हटते। आईपीएल मे शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव को भातीय टी20 टीम में भी मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होने शानदार वापसी की और प्लेयर ऑप द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया। अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस युवा बल्लेबाज के भविष्य पर टीकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.