आतंकवादियों को जब सुरक्षाबलों ने घेरा तो चूहे की तरह छिपने लगे, ड्रोन में सबकुछ हुआ कैद-वीडियो

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 48 घंटे में 6 आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।गुरुवार सुबह पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के नादिर गांव में हुए एनकाउंटर में   जैश-ए-मोहम्मद  के  3 खूंखार आतंकी  मारे गए।

ड्रोन ने खोला राज़ छिपते रहे लेकिन भाग न सके!

एनकाउंटर की ड्रोन फुटेज अब सामने आ चुकी है । जिसमें देखा जा सकता है कि आतंकवादी एक टूटे हुए शेड में चूहे की तरह छिपे हुए हैं। एक वीडियो में एक आतंकी को कंक्रीट के खंभे के पीछे छिपे देखा गया, उसके हाथ में असॉल्ट राइफल है।दूसरे फुटेज में तीनों आतंकी डरे-सहमे शेड के अंदर दबके हुए नज़र आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि ये आतंकी पहले एक स्थानीय घर में छिपे थे और जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेरा, उन्होंने जान बचाने की नाकाम कोशिश की।

यह भी पढ़ें : तहव्वुर हुसैन राणा: 26/11 हमले का आरोपी तिहाड़ जेल में

आखिरी मौका मिला लेकिन चुना गोली चलाना

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने का मौका  दिया।लेकिन जवाब में आतंकी फायरिंग करने लगे।इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन एक और बड़ी सफलता

इस ऑपरेशन में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।एक बार फिर साबित हुआ कि देश के दुश्मन चाहे जहां भी छिपें, हमारी सुरक्षा एजेंसियां उन्हें ढूंढ़ निकालेंगी और जवाब देंगी।

नॉर्थ इंडिया के दर्शकों के लिए संदेश

यह ऑपरेशन सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं था, यह संदेश था आतंक को भारत में पनाह नहीं मिलेगी।ड्रोन तकनीक और सुरक्षा बलों की तेज़ी ने एक बड़ा हमला टाल दिया। कश्मीर में शांति लाने की ये मुहिम अब निर्णायक मोड़ पर है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *