Parliament
Parliament: संसद परिसर में 12 मार्च 2026 को LPG गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi INDIA गठबंधन के कई नेताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विपक्ष का आरोप है कि देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों और छोटे व्यवसायों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार से इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग भी उठाई।
Parliament: विदेश नीति पर राहुल गाँधी का सरकार से सवाल
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ऊर्जा सुरक्षा और विदेश नीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात यह दिखाते हैं कि सरकार ऊर्जा संकट को संभालने में नाकाम रही है। विपक्ष का कहना है कि हाल ही में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹115 की बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट पर तुरंत कदम उठाने चाहिए।
एलपीजा संकट के बीच विपक्ष का सरकार से ये मांग
विपक्ष के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत के ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है। कई शहरों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल जैसे शहरों में कुछ रेस्टोरेंट्स को LPG की कमी के कारण इंडक्शन कुकिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार देश में गहराते ऊर्जा संकट और LPG की संभावित कमी पर संसद में स्पष्ट बयान दे और समाधान के लिए ठोस रणनीति पेश करे।
