Sonipat KMP Expressway Accident: मजदूरों से भरी ईको की ट्रक से भीषण टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल
Sonipat KMP Expressway Accident
Sonipat KMP Expressway Accident में हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गोपालपुर गांव की सीमा के पास मजदूरों से भरी एक ईको गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए गए हैं।
बाजरा काटने झज्जर जा रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत कुल 12 लोग बाजरा काटने के लिए झज्जर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची। इसी दौरान गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। Sonipat KMP Expressway Accident में ईको सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
एक मृतक की हुई पहचान
हादसे में मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र, निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको गाड़ी में फंसा हुआ था। राहत और बचाव कार्य के दौरान मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया।
नौ घायल अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में विवेक, छोटू, हरिशंकर, खुशहाली, फातिलाल, महेंद्र पाल, संजीव, प्रमोद और नेवाराम घायल हुए हैं। सभी घायल गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं। Sonipat KMP Expressway Accident के बाद घायलों को तत्काल खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत गंभीर है और उनके बेहोशी की स्थिति में होने की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए कार्रवाई की गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने शवों की पहचान कराने की प्रक्रिया के साथ ही सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
