PM मोदी के बीकानेर दौरे से पहले CM भजनलाल ने लिया सभा स्थल का जायजा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बीकानेर पहुंचकर सभा स्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार को पलाना में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा और विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

क्या है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम?

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार, 22 मई को बीकानेर में  देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। कई नई रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।  पलाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : गाजा में मानवीय संकट: इजरायल-हमास युद्ध की ताजा स्थिति

मुख्यमंत्री ने क्या-क्या देखा?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  सभा स्थल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। लोगों के आवागमन मार्ग, पेयजल, पार्किंग, शीतल पेय व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। देशनोक रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित है।

भीषण गर्मी में सावधानी के निर्देश

चूंकि बीकानेर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच चुका है मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छायादार टेंट, प्राथमिक चिकित्सा दल और एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाए।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

स्थानीय प्रशासन, रेलवे विभाग और सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *