राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, चारों आरोपियों ने कुबूल किया गुनाह, सोनम की आंखों के सामने हुआ मर्डर

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। अब एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बताया कि हत्या के चारों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश राजा की पत्नी सोनम ने रची थी। हत्या के वक्त सोनम मौके पर मौजूद थी और उसने अपने पति को मरते हुए देखा। इसके बाद आरोपियों ने शव को खाई में फेंक दिया। पूनम चंद यादव ने कहा आरोपियों ने न केवल हत्या की बात मानी है बल्कि यह भी बताया कि सोनम रघुवंशी हत्या के वक्त वहीं मौजूद थी।

एसआईटी शुरू करेगी गहन जांच

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बुधवार से अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। सोनम और अन्य आरोपियों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी से पहले सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट भी होगा। एसआईटी की टीम सोनम से सख्त पूछताछ करेगी, जबकि शिलॉन्ग पुलिस बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी रखेगी ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें : मेरा बेटा मासूम है  पुलिस फंसा रही है, राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाह की मां का बयान

हत्या के सीन को रीक्रिएट करेगी पुलिस

पुलिस आरोपियों के साथ हत्या के सीन को फिर से क्रिएट करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, जहां-कहाँ आरोपी ठहरे थे, उन जगहों पर भी उन्हें ले जाकर उनकी पहचान कराई जाएगी।पूछताछ में एसपी रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी, एक महिला अफसर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल होंगे, जो हर बारीकी को समझने की कोशिश करेंगे। मेघालय डीजीपी को रोजाना केस की ब्रीफिंग दी जाएगी।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *