Congress: देश की सबसे पूरानी पार्टी के खेमें से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने एक बार फिर भारत की राजनीति में हलचल तेज़ कर दी है। खबर है कि राहुल गाँधी की और कांग्रेस पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है। और इसका मुख्य कारण है राहुल गाँधी द्वारा पार्टी के लोगों द्वारा किए जा रहे शिकायतो को नज़रअंदाज करना। आपको बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Digvijay Singh ने अपने सशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में नरेंद्र मोदी और आरएसएस की तारीफ कर दी है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Congress: दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट से मचा तहलका
दरअसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। एक हफ्ते पहले ही दिग्विजय सिंह ने पार्टी में सुधारों को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर 1990 के दशक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। जिसके बाद सोशल मीडिया समेत पूरे देश में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। और इतना ही नही लोग Digvijay Singh के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है।
जाने क्यो बना पोस्ट चर्चा का विषय
वहीं इस तस्वीर के साथ Congress नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और उसके वैचारिक संगठन RSS की जमकर तारीफ की। यही नहीं, उन्होंने संगठन की मजबूती और अनुशासन को भी सराहा। और अब दिग्विजय सिंह की ये पोस्ट एक नए राजनीतिक सवाल खड़े कर रही है। क्योकि RSS वही संगठन है, जो लंबे समय से कांग्रेस के निशाने पर रहा है। वहीं बात अगर Digvijay Singh के इस पोस्ट की करें तो ये पोस्ट ऐसे वक्त पर आया है, जब कांग्रेस नेतृत्व और रणनीति को लेकर पार्टी के भीतर लगातार सवाल उठ रहे हैं। और अब सवाल ये है कि क्या ये राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधा तंज है? हांलाकि अब तक इस पोस्ट पर राहुल गाँधी की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है मगर इस बात से इतना तो तय है कि कांग्रेस खेमें मे सबकुछ ठीक नही है।

संबंधित पोस्ट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ओवैसी का हमला
India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय