September 2, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Delhi Bus Gang Rape : चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त

Delhi Bus Gang Rape

Delhi Bus Gang Rape

Delhi Bus Gang Rape : दिल्ली-एनसीआर में चलती बस के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल घटना की निंदा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके।

 विजया किशोर रहाटकर बोलीं- समाज में बदलाव बेहद जरूरी

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन केवल प्रशासनिक व्यवस्था के भरोसे समाज को नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने समाज की सोच में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ मजबूत सामाजिक दबाव भी होना चाहिए और लोगों को स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि गलत काम करने वालों का समाज समर्थन नहीं करेगा।

 ग्रेटर नोएडा में खाली बस के अंदर हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में एक खाली बस के अंदर ड्राइवर और कंडक्टर ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप किया। घटना 4 अगस्त को परी चौक के पास होने की बात कही गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसे दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया गया।

 पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

मैनपुरी की रहने वाली है पीड़िता

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली है। बताया गया कि पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद वह परिवार को बताए बिना घर से निकल गई थी। वह नोएडा के सेक्टर-63 जा रही थी, जहां उसका चचेरा भाई रहता है। इसी दौरान उसके साथ यह कथित वारदात हुई। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.