RCB की जीत के बाद छलका जज़्बात, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लगाया गले

3 जून की रात जब पूरी दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ की गलियों में आरसीबी के नाम के नारे गूंज रहे थे, उस वक्त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक इमोशनल लम्हा हर किसी की आंखें नम कर गया।

18 साल का इंतज़ार  और फिर आई पहली ट्रॉफी!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। लेकिन इस जीत का सबसे इमोशनल मोमेंट तब आया, जब विराट कोहली अपनी खुशी रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

अनुष्का शर्मा का प्यारभरा रिएक्शन बना

मैच खत्म होते ही विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टेडियम में दौड़ती हुई आईं और उन्होंने विराट को गले लगाकर संभाला। इस पल को कैमरों ने कैद कर लिया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि हर उस फैन के लिए जश्न था जो सालों से इस दिन का इंतज़ार कर रहा था

यह भी पढ़ें : सामने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, पटना में वेडिंग रिसेप्शन ने लूटी महफ़िल

5 बेस्ट मोमेंट्स जो आपको भी भावुक कर देंगे

विराट कोहली की आंखों से निकले आंसू दिल छू लेने वाला पल । अनुष्का शर्मा का विराट को गले लगाना प्यार और गर्व की झलक    डगआउट में रजत पाटीदार और कोहली की झप्पी – टीम स्पिरिट का असली चेहरा ।  फैन्स का स्टेडियम में ‘RCB RCB’ चिल्लाना – जैसे सपना सच हुआ ।  ट्रॉफी के साथ टीम सेल्फी – 18 साल का इनाम!

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

#Virushka, #RCBWin, #KingKohli जैसे हैशटैग्स ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। लाखों फैंस ने अनुष्का और विराट के इस मोमेंट को ‘IPL का सबसे खूबसूरत पल’ बताया है।विराट कोहली भले ही कप्तान बनकर ट्रॉफी न जीत पाए हों, लेकिन इस जीत ने उन्हें और भी बड़ा बना दिया। और जब उन्हें गले लगाया उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर ने अनुष्का शर्मा ने तब पूरा हिंदुस्तान मुस्कुरा उठा।  क्या आपने देखा ये वायरल वीडियो?

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *