Australia, Terrorist Attack
Australia: ऑस्ट्रेलिया के बोंडा से ऐसी घटना सामने आइ जिसने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक बार फिर दुनिया में एक आतंकी हमला देखने को मिला जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे। आपको बता दे कि बोंडा बीच पर हुए इस हमले के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई और इतना ही नही, देश भर के नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ती जताई है। बता दे कि ऑस्ट्रेलिया में हुए इस Terrorist Attack में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए कबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Australia: जाने क्या है पूरी खबर
जानकारी के लिए बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के बोंडा बीच में ये आत्मघाती आतंकी हमला तब हुआ जब पूरा शहर एक जश्न में डूबा हुआ था। बच्चे, नौजवान या फिर बुढ़े सब खुशी से झूम रहे थे। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के बोंडा बीच पर यहूदी समुदाय का एक त्योहार मनाया जा रहा था, जिसका नाम है हनुक्का। खबर है कि इस त्योहार को मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के बोंडा बीच पर करीब 2000 लोग मौजूद थे। तभी अचानक फायरिंग शुरु हो गई। और इस हमले में करीब 16 लोग मारे गए और 40 लोग घायल है। लोगों की खूशियां अचानक मातम में बदल गई और अपनी आखों के सामने चंद मिनटो में लोगो ने अपने प्रियजनो को खो दिया।
ऑस्ट्रेलिया में हुए Terrorist Attack पर दुनिया भर के इन नेताओं ने जताई आपत्ती
बता दे कि Australia में हुए इस हमले ने मासूम जीवनों को न केवल चोट पहुंचाई, बल्कि परिवारों के दिलों को भी तोड़ दिया। अब इस हमले पर दुनिया भर के नेताओं ने कड़ी निंदा जताई है। आपको बता दे कि पीएम मोदी ने भी इस आतंकि हमले की कड़ी निंदा की है। वहीं पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर कड़ी आपत्ती जताई है। साथ ही यहूदियों को निडर होकर अपने त्योहार मनाने की अपील की है। इजरायली प्रधानमंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि चार महीने पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि कुछ नीतियां यहूदी समुदाय के खिलाफ खतरनाक हैं। आज यह चेतावनी दुखद रूप से सच साबित हुई है।
