मिलिंद गाबा बने जुड़वां बच्चों के पिता! बोले गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं

पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से खुशखबरी आई है! मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल अब मम्मी-पापा बन गए हैं वो भी जुड़वां बच्चों के। मिलिंद ने खुद यह प्यारी सी गुड न्यूज इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने फैंस के साथ शेयर की।

इमोशनल पोस्ट से दी खुशखबरी

मिलिंद गाबा ने इंस्टाग्राम पर एक ग्राफिक पोस्ट शेयर की, जिसमें दो कार्टून बच्चे – एक गुलाबी और एक नीले रंग में नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा:अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हम दो चमत्कारों से धन्य हैं। जय माता दी।”पोस्ट पर लिखा था”गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं!”

 सेलिब्रिटी और फैंस दे रहे बधाइयाँ

यह भी पढ़ें : ट्रंप का दावा हमने भारत-पाकिस्तान को न्यूक्लियर वॉर से बचाया,सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट, भारत ने पहले भी किया था इनकार

मिलिंद की इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। फैंस भी कपल को ‘डबल खुशी’ के लिए शुभकामनाएँ भेज रहे हैं।

 कौन हैं प्रिया बेनीवाल?

प्रिया बेनीवाल एक कंटेंट क्रिएटर और लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन हैं। मिलिंद और प्रिया की शादी 2022 में हुई थी और अब दोनों एक नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं।

ग्लैमर के बीच आया पैरेंटहुड का जादू

मिलिंद गाबा ने अपनी आवाज़ और हिट गानों से लाखों दिलों को जीता है। अब वह डैड लाइफ के नए सफर पर निकल चुके हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में मिलिंद अपने ट्विन्स के साथ भी कुछ खास म्यूज़िकल कंटेंट शेयर करेंगे।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *