September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

New Delhi: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद! जानें वजह

New Delhi: नई दिल्ली में 11 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार के सभी संबंधित सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह फैसला 18वें BRICS Leaders Summit के मद्देनजर लिया गया है। BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान भारत मंडपम में BRICS Business Forum और BRICS Leaders Summit समेत कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी के चलते नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

New Delhi: जाने क्या है मुख्य कारण

11 सितंबर की छुट्टी का मुख्य कारण सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था है। दिल्ली पुलिस की सलाह को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नई दिल्ली स्थित कार्यालयों को उस दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में नई दिल्ली क्षेत्र में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में लगातार तीन दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। BRICS Summit के दौरान राजधानी में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि पहुंचेंगे, जिसके चलते उनके आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी लोगों के लिए यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।

सम्मेलन में ये देश होंगे शामिल

BRICS Summit 2026 में कई प्रमुख देश और सहयोगी देश शामिल होंगे। BRICS के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इसके अलावा बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम जैसे सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों के भी नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए राजधानी के कई प्रमुख होटलों में व्यवस्थाएं की गई हैं। भारत की BRICS अध्यक्षता का मुख्य विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ रखा गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण और ‘मानवता सर्वोपरि’ की भावना को दर्शाता है। सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ BRICS देशों के बीच सहयोग मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.