70 साल की उम्र में अश्लीलता? वायरल वीडियो पर बोले BJP नेता बब्बन सिंह ‘मेरी छवि खराब करने की साजिश

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब बलिया के रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और वरिष्ठ बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में बब्बन सिंह एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।लेकिन खुद बब्बन सिंह ने इस वीडियो को “फर्जी और साजिशन” बताया है।

बब्बन सिंह का बयान  मेरी उम्र 70 साल है। मैंने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया जो मेरी छवि को धूमिल करे। यह पूरी तरह से मेरी राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश है। मैंने उस शादी समारोह में केवल पैसे दिए थे, कोई अश्लील हरकत नहीं की।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के ही कुछ नेताओं द्वारा रचा गया षड्यंत्र है क्योंकि बलिया में जिला अध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी राजनीति गरमा गई है।

यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर विवादित बयान के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

बब्बन सिंह का कहना है कि वह बिहार में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति समेत कुछ अन्य लोग मौजूद थे। उनका दावा है कि वही लोग इस साजिश के पीछे हैं।इस कथित वीडियो को लेकर विपक्षी दल भी हमलावर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है – क्या वीडियो असली है या साजिशन बनाया गया है?

कानूनी कार्रवाई की तैयारी   बब्बन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा रहे हैं और न्याय की मांग करेंगे। बब्बन सिंह का कहना है कि वह 70 साल के हैं और उनकी राजनीतिक छवि अब तक बेदाग रही है। यह मामला अब सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह बीजेपी की आंतरिक राजनीति और छवि युद्ध का भी हिस्सा बनता दिख रहा है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *