प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल-लिफ्ट समुद्री पुल, न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम नवमी के पावन अवसर पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज, न्यू पंबन ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक क्षण न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से एक बड़ी छलांग है । बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक भारत से जोड़ने वाला एक मजबूत प्रतीक भी है।

 ब्रिज की खासियत

यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। यानी जब जहाज़ गुजरते हैं तो पुल ऊपर उठ जाता है। यह नया ब्रिज पुराने पंबन ब्रिज का आधुनिक विकल्प है । जो 100 से भी ज़्यादा सालों से सेवा में था।समुद्र के ऊपर बना यह ब्रिज रेलवे कनेक्टिविटी को और भी मज़बूत बनाएगा।

यह भी पढ़ें : डल्लेवाल से केंद्रीय मंत्री बिट्टू की भावुक अपील, किसानों के लिए स्वस्थ रहना ज़रूरी

 विकास की नई रफ़्तार

उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की जो देश के भविष्य को और भी उज्ज्वल बनाएंगी।

 सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पीएम मोदी की मौजूदगी को देखते हुए रामेश्वरम में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। प्रशासन और सुरक्षाबलों ने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हो।

 नया पुल, नई पहचान

न्यू पंबन ब्रिज न सिर्फ एक यातायात का ज़रिया है, बल्कि यह भारत की तकनीकी, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रगति का जीता-जागता प्रतीक है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *