दिल्ली में फिर लौटेगी झुलसाने वाली गर्मी, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार

कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्लीवासियों को एक बार फिर भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान में तेज़ बढ़ोतरी का अनुमान

आईएमडी ने स्पष्ट किया है कि 7 जून तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है।

26/11 आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर 9 जून को सुनवाई, परिवार से बातचीत की मांग

 मौसम का हाल और पूर्वानुमान

गुरुवार को  अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 24.6°C दर्ज किया गया  जो औसतन 3 डिग्री कम था।शुक्रवार को  मौसम आंशिक रूप से बादली रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39.5°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आस-पास रहेगा। अगले सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है और यह 43°C तक जा सकता है।

हवा और नमी का असर

मंगलवार को दिल्ली में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं। वहीं गुरुवार शाम 5:30 बजे आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 38 प्रतिशत रहा।

 IMD रिपोर्ट के अनुसार

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे रहा।अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे गर्मी तेज़ी से लौट रही है।

 दिल्लीवासियों के लिए सुझाव

धूप में निकलते समय छाता, टोपी और पानी की बोतल साथ रखें।दोपहर के समय बच्चों और बुज़ुर्गों को बाहर निकलने से बचाएं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लें।दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गर्मी का पारा एक बार फिर चढ़ने वाला है।हालांकि लू नहीं चलेगी, लेकिन 43 डिग्री तक का तापमान आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है।फिलहाल मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन सतर्कता ज़रूरी है।

Share

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *