मुंबई में हैरान कर देने वाली घटना, बोनट पर लटका शख्स, तेज रफ्तार में दौड़ती रही कार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद एक शख्स को कार के बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार से दौड़ाया गया। यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंबई के विलेपार्ले इलाके का है । जहां दो गाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक गाड़ी के ड्राइवर ने गुस्से में आकर सामने खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए वह शख्स किसी तरह गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया  लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार धीमी करने की बजाय और तेज कर दी।

वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक  एर्टिगा कार  तेज गति से हाईवे पर दौड़ रही है और एक व्यक्ति जान की बाजी लगाकर बोनट पर लटका हुआ है। कार चालक लगातार रफ्तार बढ़ा रहा है, जिससे वह शख्स बेहद खतरनाक स्थिति में नजर आ रहा है। यह वीडियो एक बाइक सवार राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया।

यह भी पढ़ें : आज की मॉक ड्रिल स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित होगी

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने  भीमकुमार महतो  नामक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

जनता के लिए संदेश

सड़क पर गुस्से में लिया गया कोई भी फैसला न सिर्फ आपके लिए, बल्कि दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। संयम और सतर्कता ही सड़क सुरक्षा की असली कुंजी है।

Share

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *