Tag: ‘INDORE’

  • राजा मेरे करीब आ रहा है…सोनम ने चैट में लिखा और बनाया कत्ल का प्लान, बड़े खुलासे

    राजा मेरे करीब आ रहा है…सोनम ने चैट में लिखा और बनाया कत्ल का प्लान, बड़े खुलासे

    राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सोनम रघुवंशी की भूमिका को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, सोनम ने शादी के केवल तीन दिन बाद ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रच ली थी। यह बड़ा खुलासा सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की मोबाइल चैट्स से हुआ है।

     यह भी पढ़ें :राजा और सोनम रघुवंशी की शादी का वीडियो वायरल, तस्वीरों में सोनम बिल्कुल खुश नहीं दिख रही

    यह भी पढ़ें : कितनी रकम में सोनम ने किया पति राजा रघुवंशी की जान का सौदा? किसको कितना दिया एडवांस

    सोनम ने राज कुशवाहा से क्या लिखा?

    जांच एजेंसियों को मिली चैट्स के मुताबिक, शादी के तीसरे ही दिन सोनम ने राज कुशवाहा से कहा था कि राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिलकुल भी पसंद नहीं है। सोनम ने यह भी साफ किया कि वह अपने पति से दूरी बनाना चाहती है। इसके बाद दोनों ने मिलकर मेघालय जाने और वहीं राजा को खत्म करने की योजना बनाई।पूरे हनीमून ट्रिप को दरअसल एक सोची-समझी हत्या की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    शादी और हनीमून की Timeline

    • 11 मई: सोनम और राजा की शादी इंदौर में हुई।
    • 20 मई: दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए।
    • 23 मई: अचानक दोनों लापता हो गए।
    • 2 जून: मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में राजा का शव मिला, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

    सोनम के गाजीपुर पहुंचने का रहस्य

    सोनम गाजीपुर के पास एक ढाबे पर मिली, जो वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है। वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस अब खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि सोनम किस वाहन से आई थी और उसे कौन वहां लेकर आया। गाजीपुर शहर और आस-पास के इलाकों में भी सीसीटीवी जांच जारी है।

    पुलिस का रुख

    मेघालय और यूपी पुलिस के मुताबिक, अब यह पूरा मामला पूर्व नियोजित हत्या की साजिश बन चुका है। पुलिस हर कड़ी से जुड़े तथ्यों को बारीकी से जांच रही है। सोनम की चैट्स, लोकेशन डेटा और सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच को नई दिशा दे रहे हैं

  • कितनी रकम में सोनम ने किया पति राजा रघुवंशी की जान का सौदा? किसको कितना दिया एडवांस

    कितनी रकम में सोनम ने किया पति राजा रघुवंशी की जान का सौदा? किसको कितना दिया एडवांस

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में यह पता चला है कि मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने पैसे का लालच देकर पति की हत्या करवाने की साजिश रची थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वे पहाड़ी चढ़ते-चढ़ते थक गए थे और राजा को मारने से इनकार कर दिया था।लेकिन सोनम ने उन्हें कहा, “20 लाख रुपये दूंगी, पर राजा को मारना होगा।” इसके बाद सोनम ने राजा के पर्स से 15,000 रुपये नकद निकालकर आरोपियों को एडवांस (पेशगी) के तौर पर दे दिए।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने शिलांग यात्रा के दौरान राजा को अलग-थलग कर सुनसान जगह पर ले जाने की योजना बनाई थी। यह पूरा मामला अब पैसे के लालच और साजिश का रूप ले चुका है।

    यह भी पढ़ें : RCB जीत के सेलिब्रेशन में बेंगलुरु में मची भगदड़ – मुख्यमंत्री बोले “मुझे देर से बताया गया”

    यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा, चुनाव आयोग ने कहा – “बयानबाज़ी नहीं, चिट्ठी भेजें”

    बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा से खुल रही सच्चाई

    मेघालय और यूपी पुलिस दोनों इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा को जांच के लिए रखा गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के अनुसार, पांच मोबाइल नंबर इस हत्या की साजिश से जुड़े हैं। इनमें राजा रघुवंशी, सोनम रघुवंशी, और तीन अन्य आरोपी आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर  के नंबर शामिल हैं। ये सभी नंबर मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से सक्रिय पाए गए हैं।

    सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा भी जांच के दायरे में

    सूत्रों के अनुसार, सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा से लगातार संपर्क में थी और उसे अपनी लोकेशन भी भेजती रही। राज कुशवाहा इंदौर में रहकर सोनम और अन्य आरोपियों से जुड़े थे। लोकेशन शेयरिंग और कॉल डेटा ने इस साजिश को और स्पष्ट किया है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में अब पैसों का लालच, एडवांस भुगतान और प्रेमी के शामिल होने जैसे महत्वपूर्ण पहलू सामने आए हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर कड़ी जोड़ने में लगी हुई है। जल्द ही इस केस की और भी कई सनसनीखेज जानकारी सामने आने की संभावना है।