Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कैजुअल परिधान संसद में चर्चा का केंद्र बन गया। वीडियो में देखा गया कि राहुल गांधी पारंपरिक फॉर्मल पोशाक की बजाय हल्के और आरामदायक कपड़ों में संसद पहुंचे। BJP सांसद ऋषि बग्गी और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने इस लुक को लेकर सवाल उठाया और इसे ‘लोकतंत्र के मंदिर’ का अपमान करार दिया।
Rahul Gandhi: BJP-कांग्रेस के बीच बहस और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
जानकारी के लिए बता दे कि BJP नेताओं ने राहुल गांधी के परिधान को लेकर कड़ा रुख अपनाया, वहीं कांग्रेस समर्थकों ने इसे मामूली और तर्कहीन बहस बताते हुए खारिज कर दिया। समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारंपरिक चूड़ीदार पहनावे की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि सांसदों के लिए कोई औपचारिक ड्रेस कोड नहीं है। इस बहस ने संसद में राजनीतिक विभाजन को उजागर किया, खासकर बजट बहस से पहले।
राजनीतिक माहौल और आगे की संभावनाएं
विशेषज्ञों का कहना है कि Rahul Gandhi पर उठ रहा ये विवाद मुख्य रूप से राजनीतिक मंच पर ध्यान भटकाने के लिए किया गया एक रणनीतिक कदम है। जैसे-जैसे बजट सत्र की महत्वपूर्ण बहसें शुरू होंगी, राजनीतिक दलों के बीच इसी तरह के तीखे झड़प और बयान देखने को मिल सकते हैं। ऐसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि संसद में मुद्दों से अधिक छवि और प्रतीकात्मक विवाद पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
