PM Modi
PM Modi: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिसमें भारत की पहली ‘रिंग मेट्रो’ भी शामिल है। मजलिस पार्क-मौजपुर-भूपर (पिंक लाइन) कॉरिडोर लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा है और आठ एलिवेटेड स्टेशनों को जोड़ता है। यह कॉरिडोर पहले से परिचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है और इसके साथ ही पिंक लाइन की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो गई है, जिससे यह भारत की पहली पूरी तरह से कार्यरत रिंग मेट्रो बन गई।
PM Modi: जाने कौन है कॉरिडोर के मुख्य स्टेशन
जानकारी के लिए बता दे कि इस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशन हैं: मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूर्घाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-भूपर। इसके अलावा, यमुना नदी पर एक नई पुल संरचना और डबल-डेकर वायाडक्ट भी बनाई गई है, जो मेट्रो लाइन और रोड फ्लाईओवर दोनों को कवर करता है। वहीं, दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा है और सात स्टेशनों के साथ दिल्ली मेट्रो का एक उच्चतम एलिवेटेड हिस्सा है, जिसकी ऊँचाई लगभग 28.36 मीटर तक पहुँचती है।
जाने क्या है पूरी खबर
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो के फेज़-V(A) के तहत तीन नए कॉरिडोरों की नींव भी रखी। इसमें केंद्रीय विस्टा कॉरिडोर, गोल्डन लाइन के एयरोसिटी-टर्मिनल 1 और तुगलकाबाद-कलिंदी कुंज विस्तार शामिल हैं। ये कॉरिडोर दिल्ली में सरकारी और सांस्कृतिक स्थलों से कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे और नोएडा व दक्षिण दिल्ली यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगे।
