जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया । जिसमें कई जवान घायल हुए हैं। देश भर में इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है।कि यह समय दिखावे का नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई का है। प्रधानमंत्री मोदी को देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हमारे जवान हर दिन सीमाओं पर जान जोखिम में डालते हैं। जब इस तरह के हमले होते है । तो देश को सिर्फ बयान नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए। सरकार को अब सख्त रुख अपनाना चाहिए और दोषियों को करारा जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : वक्फ संशोधन कानून पर ओवैसी का विरोध, देश भर में प्रतीकात्मक ब्लैकआउट की अपील
वीडियो स्टेटमेंट में दिखे भावुक राहुल गांधी
अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा है लेकिन कार्रवाई अब लाज़मी है।
सियासी गलियारों में हलचल
राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज़ हो गई है। भाजपा नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को पहले अपने समय की सुरक्षा नीतियों पर भी नजर डालनी चाहिए।
पहलगाम हमला अब तक क्या-क्या हुआ?
- हमला बीते सोमवार को हुआ था
- संदिग्ध आतंकियों ने गश्त कर रही सुरक्षा टुकड़ी को निशाना बनाया
- 3 जवान घायल, एक की हालत नाज़ुक
- सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरा

संबंधित पोस्ट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ओवैसी का हमला
India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय